Advertisement

लखनऊ वाराणसी हाईवे पर खड़ी ट्रक में चालक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर। शहरी इलाके के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवा पार लखनऊ वाराणसी हाईवे पर खड़ी ट्रक में चालक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे हाईवे पर एक ट्रक खड़ी थी जिसकी स्टेरिंग पर चालक औंधे मुंह पड़ा हुआ था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दिया। कुछ ही देर में 112 नंबर की पुलिस पहुंची और उसने 108 नंबर एंबुलेंस पर फोन कर बुलाया और ट्रक चालक को जिला अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते थाना लाइन बाजार की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची लाइन बाजार की पुलिस ने ट्रक के नंबर के माध्यम से पता किया तो चालक का नाम सरदार इकबाल सिंह जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र जगदीश सिंह निवासी फरीदाबाद हरियाणा के रूप में पहचान हुई है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना भेज दी गई है। आश्चर्य जनक बात क्या है कि पुलिस द्वारा चालक के पास से ना तो कोई मोबाइल बरामद हुआ है और ना ही कुछ नगदी रुपए ही बरामद हुए हैं जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर हरियाणा से ट्रक लेकर जाने वाले इस सरदार के पास क्या बिना किसी मोबाइल और नगदी रुपए के ही इतना लंबी यात्रा पर निकले हुए थे यह अपने में एक बड़ा सवाल है।

Amanki Shaan News