Advertisement

अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली

रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला केरारकोट मैं स्थित सद्भावना पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह मामला मंगलवार दिन के लगभग 10:00 बजे मंदिर पर उपस्थिति तथा सड़क के गुजर रहे लोगों ने देखा की नदी के किनारे एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है इसकी लाश पड़ी हुई है।

लाश को देख कर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी राज कालेज सुनील कुमार यादव सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने भी लाश की पहचान करने का प्रयास काफी देर तक किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक काले रंग का लोअर पहने हुए हैं। उसका रंग सांवला है देखने में हिंदू प्रतीत होता है। पहचान न होने के कारण पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया और जिला अस्पताल के लाश घर में रख दिया है। एकदम नवयुवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई है वहीं दूसरी तरफ चर्चा का बाजार गर्म है।

Amanki Shaan News