Advertisement

अनवार क़ासमी से पीडीए आंदोलन को मिलेगी धार:- राकेश मौर्य

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी साहब द्वारा जनपद जौनपुर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान देने वाले सम्मानित शिक्षाविद् मौलाना अनवार क़ासमी साहब को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी जौनपुर के ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में पार्टी के ज़िला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज, जौनपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मौलाना अनवार क़ासमी साहब का फूल-मालाओं एवं बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि मौलाना अनवार क़ासमी साहब का शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा उनके राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी पार्टी में उनका स्वागत अभिनंदन एवं सम्मान है।

अपने स्वागत से अभिभूत नव मनोनीत राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा मौलाना अनवार क़ासमी ने अपने संबोधन में पीडीए आंदोलन को धार देते हुए सभी को जोड़कर पीडीए समाज को जोड़कर सामाजिक न्याय सौहार्द एवं संविधान आरक्षण बचाने के लिए अपनी पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। अपने भव्य स्वागत अभिनंदन के लिए सभी का आभार प्रकट करते हैं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव कलीम अहमद ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल हीरालाल विश्वकर्मा, डॉ सरफराज खान, शकील अहमद, मोहम्मद अरशद कुरैशी, जाहिद खान, डॉ शबनम नाज़, पूनम मौर्य, डॉ अमित यादव, लाल मोहम्मद राईनी, दीपक विश्वकर्मा, राहुल त्रिपाठी, शशिधर त्रिपाठी, साजिद अलीम, मौलाना हनीफुल कादरी, अंसारी नदीम, अजहर रहमान, जमाल हाशमी, कमालुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम को अपनी शायरी के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति करते हुए शायर अकरम जौनपुरी ने भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ डीपी यादव, मोहम्मद सलमान एडवोकेट , करुणा मिश्रा, एडवोकेट, अशफाक मंसूरी, दीपक जायसवाल, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, अलमास सिद्दिकी, दिलदार अहमद, आरिफ अंसारी, रामाशंकर चौहान, सुभाष बघेल, प्रदीप पाल एडवोकेट, अज़ीज़ फरीदी, फ़ैज़ी सभासद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

Amanki Shaan News