जौनपुर। सऊदी अरब के मक्का शहर में हज का अरमान लिए हाजियों का जाने का सिलसिला अपने आखिरी चरण में पहुंच चूका है इसी सिलसिले में आज जौनपुर से हज पर जाने वालो का एक दस्ता दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगा इसी क्रम में शहर के रिज़वी खां (अटाला मस्जिद के पीछे )से अबुल क़ैस और उनकी पत्नि व अन्य लोग रवाना हुए ज़हाँ सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगो ने नारे की सदाएं बुलंद करके हज पर जाने वालो को मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन चैन,भाईचारगी,के लिए विशेष दुआ करने की अपील की।
इस मौके पर मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा की जौनपुर से कुल 68 लोग अलग अलग दिनों में दयार-ए-हरम के लिए रवाना हो रहे हैं और काफी लोग निजी कंपनीयों के माध्यम से जा रहे हैं
इस मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद आलम सोनू ,खुर्रम, मिस्बाह, बेलाल खान,अबुल सैफ खान, मेराज अहमद आदि लोगो ने भावुक माहौल में आजमीन हज से गले मिलकर दुआएं ले रहे थे।











