रिपोर्ट पत्रकार विकास अग्रहरि
मीरजापुर। चुनार विधानसभा में नारायणपुर विकास खंड अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सोनभद्र से लौटते समय स्थित टेडुवां वीर बाबा मंदिर के पास विधानसभा सरधना मेरठ समाजवादी पार्टी विधायक का जितेंद्र कुमार गुप्ता राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इसी क्रम में अतुल प्रधान ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस जुल्मी निकम्मी सरकार को उखाड़ कर फेंक देना है हमें नहीं चाहिए भाजपा और 2027 पी डि ए की सरकार बनानी है। अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मंत्र देते हुए। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी के लिए रवाना हुए। स्वागत सम्मान के दौरान काफी उत्साहित दिखे जनता व प्रतिनिधि स्थानीय आम जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस अवसर पर समाजवादी विचारधारा से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी जितेन्द्र गुप्ता, रमेश सिंह स्वामी जी नारायणपुर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, अहरौरा पूर्व नगर अध्यक्ष रणजीत यादव, अनुराग चौबे, घनश्याम यादव, उदय सिंह पटेल, शिवकुमार पटेल, कैलाश यादव, विजय यादव, विजय गुप्ता, उमेश यादव, धीरज गुप्ता व आकांशु गुप्ता, अम्बिका यादव शामिल रहे।
















