Advertisement

डीएम सैमुअल पॉल एन. ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

जौनपुर! चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अभिलेखों की जांच की गई।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस पहुंचकर वहां रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त बनाए रखने पर जोर दिया गया।

Amanki Shaan News