जौनपुर। जिले में मड़ियाहूं क्षेत्र में स्थित जमालापुर बाजार में युवक ने अपने पड़ोसियों पर रास्ते में रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कसियाव गांव निवासी युवक आशीष तिवारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह किसी काम को लेकर जमालापुर बाजार में गया हुआ था। उसी दौरान वहां पड़ोस के कुछ लोगों ने उसे रोकते हुए उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने लगें। जाते जाते उन्होंने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी।
फिल्हाल पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।












