Advertisement

अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, तीन घायल

 

जौनपुर। जिले में थाना रामपुर क्षेत्र के मठिया में गुरूवार के दिन बाइक के अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं। घटना के बाद वहां पहुंचे आस पास के लोगों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए तीनों लोगों को तत्‍काल एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी रामपुर ले गई और उन्हें भर्ती कराकर उनकी जान बचाई।

Amanki Shaan News