Advertisement

रोडवेज बस व ट्रेलर की टक्कर में चालक घायल

 

जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के कनौरा गांव के पास स्थ्ति वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे रोडवेज बस और ट्रेलर की टक्कर में बस चालक घायल हो गया है। दोनों के बीच हुई इस टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2 बजे एनएचएआई का काम चल रहा था और काम खत्म होने के लगभग दो घंटे बाद यह दुर्घटना हुई है। गुरूवार की रात दोनों वाहन वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही थी कि ट्रेलर चालक द्वारा बस को ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान यह टक्कर हुई।

टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घायल बस चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उन्हें दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Amanki Shaan News