Advertisement

हत्या के प्रयास के मामले में एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर खनुवाई नहर पुलिया के पास से अंकित पुत्र जगदीश निवासी हुसैनाबाद, थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, हुसैनाबाद निवासी दुर्गा देवी पत्नी सत्यनारायण ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन नवंबर को सुबह करीब आठ बजे अंकित ने उन्हें और आदित्य को जान से मारने की नीयत से मारपीट की और धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 385/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शाहगंज थाने में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद कुमार और कांस्टेबल सूर्य कुमार यादव शामिल रहे।

Amanki Shaan News