जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सलामतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिले वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन जमीनी रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहें हैं।
उक्त गांव निवासी सुरजु प्रसाद मौर्या उम्र लगभग 65 वर्ष बुधवार की शाम अपने खेत में काम करने गयें हुए थें। कुछ देर में परिजनों ने देखा कि वह खेत में अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। घर से कुछ दूरी पर रहने के कारण परिवार के लोग तुरंत वहां पहुंच गयें और उनके शरीर पर कुछ चोट का निशान देखा।
घायल को नईगंज में स्थ्ति शिवाय न्यूरो हॉस्पिटल में लाया गया जहां उपचार के कुछ देर बाद चिकित्सक ने जवाब दे दिया। अचेत वृद्ध को दूसरे निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में इनकी मौत हो गई। घर के लोग लाश लेकर थाने पर गयें और पुलिस को सूचना दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत का सही कारण पता लग सकें। इस संबंध में परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी रंजिश चल रही थी उन्हीं लोगों ने पीट पीटकर मार डाला है।












