जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार शाम को पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गाँव के ही एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद डरी-सहमी बालिका ने रोते हुए परिजनों को आपबीती बताई। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में यह कुकर्म किया। आरोपी बगल एक ईंट के भट्ठे पर काम करता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पीड़िता के चाचा की तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया ।
फिलहाल, पीड़ित बालिका को चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पाण्डेय का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












