पत्रकार दानिश इकबाल
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने जनपद में जनगणना-2027 के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों, समस्त प्रशासक/ निर्वतमान ग्राम प्रधानों, सभासद नगरपालिका एवं नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों से सक्रिय सहयोग की अपील की है।
उन्होने बताया है कि राष्ट्र निर्माण और विकास योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए भारत जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ’जनसंख्या की गणना कार्य 16 नवम्बर, 2026 से प्रारम्भ होने जा रहा है।
शासन के निर्देशानुसार इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपके ग्राम पंचायत के प्रत्येक मजरा, टोला, मोहल्ला और परिवार के अन्तिम व्यक्ति तक जनगणना का संदेश पहुँचाना अत्यन्त आवश्यक है। अपने अधिकारिता क्षेत्र के प्रथम नागरिक एवं मार्गदर्शक होने के नाते, इस कार्य में भूमिका सबसे महत्वपुर्ण है। स्व-गणना की अवधि 16 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक है। इस अवधि में घर बैठे स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in. पर दर्ज कर सकते हैं। se.census.gov.in. पोर्टल पर 40 प्रश्नों का उत्तर भरने के उपरान्त मिलने वाली स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखें और घर आने वाले प्रगणक को अवश्य उपलब्ध कराएं।
घर-घर जाकर जनसख्या गणना (डोर-टू-डोर) 1 दिसम्बर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक (प्रगणक प्रत्येक घर जाकर गणना करेंगे)। जनगणना का संदर्भ 5 जनवरी, 2027 को है। आधिकारिक सहायता एवं हेल्पलाइन चैटबॉट नंबरः 18001801855, टोल फ्री हेल्पलाइन (IVRS )1855, जिला जनगणना कार्यालय, जौनपुर हेल्पलाइन नम्बर 05452-796970 जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि नगर क्षेत्र/ग्राम सभा एवं जन-संवाद का नेतृत्व नगर क्षेत्र /ग्राम सभा की खुली बैठकों, चौपालों और नगर/ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए प्रत्येक बैठक में जनगणना संवाद आयोजित कर नगर क्षेत्रो एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों से स्व-गणना करने और प्रगणको को सही जानकारी देने की अपील करें।
सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार नगर क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत भवन (पचायत सचिवालय), राशन की दुकान (कोटे की दुकान), आगनबाडी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य उप-केंद्र, दुग्ध सकलन केंद्र (डेयरी), सहकारी समिति और गौशालाओं पर जनगणना-2027 के अनुमोदित पोस्टर बैनर लगवाए व प्रमुख चौराहों पर दीवार लेखन में सहयोग करें।
स्थानीय माध्यमों से मुनादी/ उद्घोषणा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो या स्थानीय माइक के माध्यम से ग्राम की गलियों, साप्ताहिक हाट और बाजारों में स्थानीय भाषा बोली में जनगणना की तिथियों की उद्द्घोषणा कराएं।
सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप का उपयोग नगर क्षेत्र/ग्राम पचायत के व्हाट्सएप ग्रुपों, किसान समूहों और युवाओं के ग्रुप में जनगणना के आधिकारिक वीडियो ट्यूटोरियल और संदेश साझा करें।
नगर/ग्रामवासियों को आश्वस्त करें कि जनगणना अधिनियम, 1948 के अतर्गत उनके द्वारा दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियाँ पूर्णतः गोपनीय एवं सुरक्षित रखी जाएंगी। यदि नगर/ग्राम में जनगणना को लेकर कोई भ्रांति या अफवाह फैलती है, तो तत्काल उसका तथ्यात्मक समाधान और उच्चाधिकारियों को सूचित करें।
जनगणना एक राष्ट्रीय एवं वैधानिक कार्य है। किसी भी प्रचार सामग्री में राजनीतिक व्यक्तियों के चित्र, नाम या संदर्भ का प्रयोग कदापि न किया जाए। प्रचार-प्रसार में केवल प्रशासन द्वारा अनुमोदित संदेशों, आधिकारिक लोगो और शुभंकर का ही उपयोग किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके सक्रिय नेतृत्व और नगर/ग्रामवासियों के सहयोग से जनपद जौनपुर में जनगणना 2027 का कार्य शत-प्रतिशत शुद्धता और सफलता के साथ संपन्न होगा। आइए, हम सब मिलकर इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।












