Advertisement

चोरनी को छोड़ना शहर कोतवाल और चौकी प्रभारी को पड़ा महंगा, दोनों निलंबित

 पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने एक मामले में जांच के दौरान शहर कोतवाल और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस बड़ी कार्यवाही से विभाग में हड़कंप मच गया है। दूसरी तरफ आम नागरिकों में भी चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बीते कुछ दिनों पूर्व एक महिला की सोने की चेन लॉकेट समेत महिला चोरनी के गिरोह ने उड़ा लिया था जिसे कुछ देर बाद दोनों महिला चोरनी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया था। जिस महिला की चेन और लॉकेट कटा हुआ था उसने पहुंच कर पहचान किया। पहचान करने के बाद उक्त महिला वहां से चली गई।

सरायपोख्ता पुलिस ने पकड़ी गई दोनों महिलाओं को कोतवाली भेज दिया जहां देर रात होने पर दोनों को महिला थाने भेजा गया और दूसरे दिन फिर कोतवाली लाकर सुविधा शुल्क लेकर दोनों को छोड़ दिया गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी घटना की शिकार हुई महिला को लगी तो उसने सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंच कर पूरी कहानी बताया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा गहनता पूर्वक इसकी जांच कराई गई और फिर बाद में शहर कोतवाल अनीता सिंह, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन दोनों को एक निलंबित कर दिया। सूत्र बताते हैं कि शहर कोतवाल रही अनीता सिंह का स्थांतरण कुछ दिन पूर्व चंदौली जिले के लिए हो गया था शीघ्र ही उनकी स्थांतरण पर रवानगी होनी थी उसके पहले उनका निलंबन हो जाना यह पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Amanki Shaan News