Advertisement

बाइक की चपेट में आकर घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कवेली गांव में करीब दो सप्ताह पूर्व में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हुए वृद्ध की शुक्रवार की सुबह ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। इसी क्षेत्र के पहितियापुर गांव निवासी 70 वर्षीय राजाराम यादव कवेली गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप पर रात के समय चौकीदारी का काम करते थें। बीते 25 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह अपनी साइकिल से ड्यूटी करने के लिए जा रहें थें कि उसी दौरान तेज़ रफ्तार बाइक सवार उन्हें टक्कर मार दिया।

बाइक की जोरदार टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गयें जिनका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शुक्रवार की सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई।इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या ने बताया कि प्राथमिकी पहले ही दर्ज कर ली गई थी। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Amanki Shaan News