Advertisement

रबी अभियान 2026-27 की तैयारियों व रणनीतियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में 3 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में रबी अभियान 2026-27 की तैयारियों एवं रणनीतियों के संबंध में कृषि एवं संबंधित विभागों की एक बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि रबी सीजन के पहले किसानों की समस्याओं के संबंध में तैयारी बैठकर होती रहती है किसानों को समय से बीज खाद एवं कृषि रक्षा रसायनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर वितरण कराया जाए पहले रणनीति तैयार कर समय से उपलब्धता करना जिससे प्राप्त अच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता प्राप्त की जा सके।

उन्होंने क्रय केंद्रों के माध्यम से धान खरीद के विषय में बताया कि जनपद में कुल 161 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं किसान भाई अपनी धान की फसल बिक्री कर एमएसपी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं कहीं भी कोई शिकायत हो तो किसान निर्भय होकर के अवगत कराये।

उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री किसानों के समृद्धि एवं विकास के लिए सदैव संवेदनशील रहते हैं समय-समय पर दिशा निर्देश देते रहते हैं की पर्याप्त मात्रा में उर्वरक एवं बीजों की उपलब्धि सुनिश्चित कराई जाए, नहरों के सिल्ट सफाई का कार्य पूर्ण कराया जाए। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। जनपद कृषि क्षेत्र के लिए धनी जनपद है जो भी कमी है समय से पूर्ण कराया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराया जाए ताकि किसानों को संबंधित योजनाओं से लाभान्वित कराया जा सके। उन्होंने बताया कि सिंचाई के तीन खंड है समय पर अपनी जरूरत के अनुसार शत प्रतिशत पानी उपलब्ध कराए जाएं। सभी टेलो में पानी पहुंचाया जाए तथा फसल बीमा योजना के अंतर्गत चक्रवात से हुए नुकसान के बारे में बताया कि कहीं भी कोई परेशानी होती है तो अवगत कराये। बीमा कंपनी से क्षति पूर्ति दिलाई जाएगी सभी किसानों के हित में कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कराया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित करते हुए कहा की बीजों एवं उर्वरकों की दुकानों के नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता युक्त एवं सत्यापित बीजों एवं गुणवत्ता युक्त फर्टिलाइजर तथा कृषि रक्षा रसायनों की समय से उपलब्धता सुनिश्चित कराए, ताकि शासन से जो लक्ष्य प्राप्त हुए हैं उसको हमारे किसान भाई प्राप्त कर सकें।

इस मौके पर उप कृषि निदेशक डॉ0 अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा, भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं किसान बन्धु उपस्थित रहें।

Amanki Shaan News