जौनपुर। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में की गई जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गएं हैं।
जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए।













