जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के असवां फदुलहा गांव में मंगलवार के दिन जमीन पर आम का पौधा लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। फिल्हाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
आम का पौधा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट












