Advertisement

677 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे नितिन गडकरी

 

जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पांच नवंबर को मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कालेज में आगमन हो रहा है। इस दौरान वह 3677 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे।

वह गुरुवार को सार्वजनिक डिग्री कालेज में बने हेलीपैड पर सुबह 11.15 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान वह दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास, तीन का भूमि पूजन व तीन का लोकार्पण करेंगे। जनपद के लिए विकास का खाका खींचने के बाद वह दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान करेंगे।

गडकरी 198 करोड़ रुपये से बन रहे चार किलोमीटर मुंगराबादशाहपुर बाइपास, एनएच 128-ए पर लता मंगेश्कर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूट तक 33 करोड़ से बनने वाले 4.7 किलोमीटर फोरलेन का शिलान्यास करेंगे। साथ ही एनएच 135-ए सई नदी पर 16 करोड़ रुपये .23 किमी ब्रिज, 128 करोड़ रुपये से 12 किलोमीटर जौनपुर बाईपास व मड़ियाहूं कस्बे में 92 करोड़ रुपये से बनने वाले 1.5 किलोमीटर आरओबी के लिए भूमि पूजना होगा।

इसी तरह 627 करोड़ रुपये से निर्मित मछलीशहर-भदोही टू लेन, 1078 करोड़ रुपये से एनएच-30 के रायबरेली-प्रयागराज खंड पर जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार, अलापुर बाइपास व सई नदी पुल के फोर लेन बाइपास व 1505 करोड़ रुपये से निर्मित रायबरेली-प्रयागराज लिंक रोड का लोकार्पण करेंगे।

Amanki Shaan News