जौनपुर। सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को थाना कोतवाली पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी कर रहे एक युवक को रोककर वाहन सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान रॉयल एनफील्ड बुलेट (नंबर JH 02 AU 8776) से स्टंटबाजी किए जाने का मामला सामने आया। इस पर पुलिस टीम ने बाइक को कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई की।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चंद्रशेखर के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है।
जौनपुर पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि सड़क पर स्टंटबाजी कर खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।












