Advertisement

6 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगदपुर गांव में सोमवार के दिन 6 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इस मामले को लेकर परिजनों ने सूचना पुलिस को दे दी है।

परिजनों के अनुसार उनका 6 वर्षीय बेटा अंश गौतम सोमवार की सुबह रोज की तरह अपने घर से प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गया हुआ था।

जब बालक दोपहर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश किया लेकिन फिर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस मामले में बालक की मां राधिका देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बच्चे को खोजने की गुहार लगाई। बताया गया है कि गायब होने के समय उसने लाल शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी। फिल्हाल जानकारी मिलने के बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है।

Amanki Shaan News