रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में स्थित बरगूदर पुल पर कार की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रविवार दिन के लगभग तीन बजे एक साइकिल सवार जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष होगी वह लाल बाजार के पास स्थित सई नदी के पुल पर से साइकिल से कहीं जा रहे थे।
अचानक तेज रफ्तार से आ रही ब्रेजा कर ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से वृद्ध साइकिल से गिरकर जमीन पर तड़प रहा था। उसको तड़पता हुआ देखकर कुछ लोगों ने 108 पर सूचना दिया। 108एंबुलेंस द्वारा घायल हुए वृद्धि को जिला अस्पताल लाया गया यहां उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच छानबीन करना शुरू कर दिया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक इसकी पहचान नहीं हुई थी।













