“दानिश हसन”
(अमन की शान)
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के देवलासपुर गांव में मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से ऑटो पलटने से तीन लोग घायल हो गयें हैं।
मालूम हो कि केराकत कस्बा निवासी चालक विवेक कुमार दो सवारियों को लेकर केराकत की तरफ जा रहें थें। ऑटो लेकर जब वे मुसहरिया के पास पहुंचें ही थें कि उसी दौरान अज्ञात तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ऑटो में बैठे यात्री सतीश कुमार और रमेश राम को हल्की चोटेंं आई तो वहीं विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गयें।
हादसे के बाद वहां पहुंचे लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने विवेक की हालत को नाजूक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।













