Advertisement

घर से निकलें दो बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह घर से निकले दो मासूम बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयें हैं। लापता बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिली है। अढ़नपुर छांगापुर गांव निवासी बच्चे बीते 17 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे घर से निकलें थें। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी।

लापता बच्चों की पहचान 8 वर्षीय जादूगर बनवासी पुत्र सेमा बनवासी और 5 वर्षीय राजा बनवासी पुत्र राजेश बनवासी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों घर से बिना बतायें निकलें ​थें। बच्चों के लापता होने से परिजन अब तक परेशान हैं।

बच्चों के लापता होने के बाद परिजनों ने गांव रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन किया लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। फिल्हाल पुलिस ने इस मामले में बच्चों के परिजनों से सूचना मिलने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Amanki Shaan News