Advertisement

आरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत का आरोप

 

जौनपुर। जिले में आरटीओ कार्यालय में वाहनों के रजिस्ट्रेशन को लेकर कथित मनमानी और रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। ट्रक मालिक का आरोप है कि पांच वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यालय के एक बाबू ने कथित तौर पर प्रति ट्रक 10 हजार रुपये की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाने का आरोप है।

रजिस्ट्रेशन नहीं होने से नाराज ट्रक मालिक ने अपने पांचों ट्रकों को RTO कार्यालय के मुख्य गेट के सामने सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। मामले की शिकायत के बाद एआरटीओ अशोक यादव ने दूसरे कर्मचारी को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए, जिसके बाद ट्रकों को सड़क से हटाया गया। एआरटीओ ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Amanki Shaan News