जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज में स्थ्ति अहन गांव में बीते गुरूवार की सुबह दबंगों पर शराब पीकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। अहन गांव निवासी अन्ताराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते गुरूवार की सुबह लगभग 7 बजे गांव के ही दबंग धीरज कुमार और नीरज कुमार शराब के नशे में उनके पास पहुंचें और बिना किसी कारण गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगें। आरोप है कि बीच बचाव करने जब अन्ताराम का पुत्र वहां पहुंचा तो दबंगों ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। इस मारपीट की घटना में दोनों बाप और बेटे को चोटें आई है। फिल्हाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।











