जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामिणों की मदद से जाल के जरिए युवक की लाश को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। गंधौना गांव निवासी कलिंदर का 20 वर्षीय पुत्र बीतनू बनवासी शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे अपने घर से शौच के लिए गड्ढे के पास गया हुआ था। उसी दौरान युवक गड्ढे में भरे पानी में चला गया और उसी में डूब गया। इसकी जानकारी गांव के एक युवक ने उसके परिजनों को दी तो वहां परिजन व ग्रामिण पहुंच कर युवक की तलाश में जुट गयें।
आशंका जताई जा रही है कि युवक को मिर्गी की बीमारी थी जिसके कारण वह पानी में डूब गया। हालांकि मौत का सही कारण अभी पता नहीं चला है। युवक की मौत के बाद ग्रामिणों के बीच अलग अलग तरह की चर्चाएं हो रही है।











