जौनपुर। जिले में जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला नासही स्थित तालाब में शुक्रवार के दिन करीब तीन पहले लापता युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान मोहल्ला हौली निवासी 24 वर्षीय नासिर पुत्र जुबैर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, नासिर बीते तीन दिनों पहले अपने घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थें, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। परिजनों ने बताया कि नासिर नशे का आदी था।
शुक्रवार को मोहल्ला नासही स्थित तालाब के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने पानी में
युवक की लाश देखने के बाद इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से लाश को तालाब से बाहर निकलवाया। लाश के बाहर निकलने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान कर ली।
फिल्हाल पुलिस ने युवक की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।













