Advertisement

दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे युवक की भी मौत

 

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में शुक्रवार की रात दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए दूसरे युवक की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। तीसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार बीरभानपुर गांव निवासी 20 वर्षीय युवक अजीत यादव अपने घर से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए फतेहगंज बाजार गया हुआ था। जब वह चारा लादकर वापस अपने घर लौट रहा था कि उसी दौरान दूसरी ओर से आ रही बाइक की उसकी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घना में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार तमाशापुर गांव निवासी आफिर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गयें जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आफिर के साथ उसकी बाइक पर बैठे पुरानी बाजार निवासी रंजित कुमार घायल का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Amanki Shaan News