Advertisement

युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के सब्बल ब्रह्म बाबा मंदिर के पास गुरूवार के दिन युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। युवक ने पहले खुद पर पेट्रोल डाला और खुद को आग के हवाले कर दिया। चीख पुकार सुनते ही वहां पहुंचे लोगों ने युवक का बचाव करते हुए किसी तरह आग को बुझाया और आनन फानन में उसे केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयें जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर अभी साफ कारण पता नहीं चल सका है। फिल्हाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News