जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में बुधवार की रात सांप के कांटने से 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। गोसाईपुर गांव निवासी राजेंद्र मौर्य का पुत्र नीरज मौर्या चार बहनों में इकलौता पुत्र था। बुधवार की रात करीब 11 बजे नीरज छप्पर के नीचे सो रहा था कि उसी दौरान कहीं से आए सांप ने उसे कांट लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शाहगंज सीएचसी ले गयें जहां चिकित्सकों ने हालत को नाजूक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।











