जौनपुर। शाहगंज नगर क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला निवासी युवक ने शुक्रवार की शाम पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। अलीगंज मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय रिजवान अहमद का शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी सुफियाना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के कुछ ही देर बाद रिजवान ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन फानन में राजकिय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिल्हाल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।












