Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत, कमरे में मिली लाश

दानिश हसन

 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में गुरूवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की उनके कमरे में लाश पाई गई है। बुधवार की रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुरूवार की सुबह पति की लाश उसके कमरे में फंदे के सहारे लटकती मिली और दूसरी तरफ पत्नी की लाश बेड पर पाई गई। पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है।

तिसौली गांव निवासी मिठाई लाल के पुत्र गोविंद गौतम की शादी तीन महीने पहले नेहा से हुई थी। पड़ोसियों के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पति से विवाद के बाद नेहा अपने मायके भी कई बार जा चुकी थी। बुधवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और समझाने बुझाने के बाद दोनों शांत होकर अपने कमरे में चले गयें।

गुरूवार की सुबह काफी देर तक जब दोनों अपने कमरे से बाहर नहीं निकलें तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों की लाश कमरे के अलग अलग स्थानों पर पड़ी हुई थी। गोविंद की लाश दुप्ट्टे के फंदे से लटती हुई मिली तो दूसरी तरफ बेड पर नेहा की लाश मिली। हालांकि मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनों पति पत्नी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Amanki Shaan News