Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर गांव में गुरूवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पंखे में फंदे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतक युवक की पहचान इसी गांव निवासी 21 वर्षीय अरमान अहमद पुत्र इदरिश अहमद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अरमान गुरूवार की रात में खाना खाने के बाद शटर लगे कमरे में सोने के लिए चला गया था। शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो उसकी बहन ने कमरे का आधा शटर खुला हुआ देखा और उसने जब झांक कर देखा तो अरमान की लाश फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी।

मृतक की बहन की चीख पुकार सुनने के बाद परिजन व आसपास के लोग वहां पहुंच गयें। युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस लाश को नीचे उतरवाया और पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि दो या तीन दिन पहले अरमान को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। फिल्हाल युवक के जान देना का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। अरमान अपने मां बाप की इकलौती औलाद था।

Amanki Shaan News