Advertisement

गोदाम में काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

जौनपुर। जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया रोड स्थित बालाजी टाइल्स के गोदाम में काम करने वाले युवक की शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लाश रखकर जमकर हंगामा किया।

मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के परमानतपुर मोहल्ला निवासी गौरीशंकर उर्फ भोलू पुत्र मुन्ना के रूप में हुई है। युवक बालाजी टाइल्स के गोदाम में काम करता था। शुक्रवार दोपहर वह किसी काम से गोदाम के अंदर गया था। कुछ देर बाद वह संदिग्ध हालत में मृत मिला। आशंका जताई जा रही है कि काम करते समय युवक की करंट लगने से मौत हुई है।

हालांकि मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है। मृतक युक के हाथ पर जलने के निशान भी पाए गयें हैं। घटना के बाद वहां पहुंचें आक्रोशित परिजनों ने लाश को सड़क पर रखकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकरी टीम के साथ पहुंचें और उन्होंने जांच के बाद कारवाई का आश्वासन देते हुए मृतक के परिजनों को समझाया उसके बाद जाम समाप्त हुआ। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रागिनी सोनकर पहुंचीं और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। फिल्हाल पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा।

Amanki Shaan News