Advertisement

करंट की चपेट में आने से युवक की इलाज के दौरान मौत

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के काछीडीह गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसी थाना क्षेत्र के काछीडीह गांव निवासी 30 वर्षीय हरीश प्रताप सिंह पुत्र भैरव प्रताप सिंह सब्जी की फसल में पानी देने के लिए पंप चालू करने गए थें कि उसी समय बिजली के करंट की चपेट में आने वह गंभीर रूप से घायल हो गयें। हादसे के बाद परिजन उन्हें आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था।

रविवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान हरीश प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

Amanki Shaan News