जौनपुर। जिले में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पास स्थ्ति शाही किले के पास बुधवार के दिन नशे की हालत में सिपाही की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नशे की हालत में सिपाही का घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा देखनेे को मिला है।
बुधवार दिन के करीब 4 पुलिस लाइन में तैनात सिपाही उमाशंकर शाही किला रोड के पास नशे की हालत में सड़क पर पाया गया। सिपाही को नशे की हालत में देखकर वहां आस पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शराब पीने के बाद सिपाही रोते हुए अपने दर्द को बयां करते हुए नजर आया है। फिल्हाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।













