जौनपुर। मौसम विभाग के अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान और जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि से जलजमाव की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए 25 सितंबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।
जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के क्रम में जारी निर्देश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अवकाश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।













