जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र बरडीहा गांव में अनियंत्रित होकर बस निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया के पानी में घुस गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
मालूम हो कि एक प्राईवेट बस यात्रियों को लेकर कहीं जा रही थी कि पुलिया के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर वह पानी में घुस गई। हादसे के बाद वहां लोगों के अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। बस के पुलिया से टकरा कर पानी में गिरने से आगे और पीछे के पहिये निकल गयें। बस में कुल 21 लोग सवार थें जिनमें से 13 लोग घायल हो गयें। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में 6 गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को वाराणसी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।













