Advertisement

25 हजार के इनामी पूर्व थानाध्यक्ष ने कोर्ट में किया सरेंडर

 

जौनपुर। अपहरण, जबरन वसूली और लूट के मामले में फरार चल रहे सुरेरी के पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई चल रही थी। पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है।

विजय राजभर और सुशील कुमार पांडेय ने अलग अलग तिथियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उन्हें जबरदस्ती चार पहिया गाड़ी में बैठा लिया और असलहा दिखाकर, धमकी देकर उनका मोबाइल ले लिया गया। उनसे यूपीआई का पिन लेकर पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफार्मर करवा लिए गए। कुछ एटीएम से भी निकाल लिए गए।

दोनों पीड़ितों ने कुल मिलाकर तीन लाख रुपये से अधिक की लूट का आरोप लगाया था। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर जलालपुर और सुरेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि पीड़ितों को सुरेरी थाने ले जाया गया था। वहां थाना परिसर में ही इस घटना को अंजाम दिया गया। इसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल थे।

मामले को डीआईजी वैभव कृष्ण ने गंभीरता से लिया और जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी। एसआईटी ने 24 घंटे के भीतर पूरे मामले की जांच करके सुरेरी थाने के दो आरक्षियों सहित तीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाने लगी जो फरार चल रहें थें। दिव्य प्रकाश सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फिल्हाल सोमवार के दिन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

Amanki Shaan News