जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के परियत गांव में शिकायत मिलने की जांच करने पहुंची पुलिस पर दबंगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस एक मामले की शिकायत मिलने पर जांच के लिए गांव पहुंची हुई थी। उसी दौरान वहां कईयों की संख्या में मौजूद रहे दबंगों ने पहले पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला किया और उनकी बाइक भी तोड़ दी। आरोप है कि दबंगों ने मोबाइल भी छीन लिया। दबंगों के इस जानलेवा हमले से पुलिस के जवानों ने किसी तरह वहां से भागकर अपने को बचाया।
पुलिस पर पत्थराव का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस की टीम दबंगों की तलाश में जुट गई है। फिल्हाल पुलिस ने सुसंगत धाराओं में दबंगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।













