जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थ्ति लाइन बाजार में किराये के मकान में रह रही करीब 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।
उक्त किशोरी मूल रूप से पंचहटिया की रहने वाली बताई जा रही है। किशोरी के पिता के अनुसार वह रविवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से उनसे 100 रूपये लेकर किसी काम को लेकर निकली हुई थी। जब देर शाम तक किशोरी अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी जिसके बाद परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया।
काफी खोजबीन करने के बाद जब किशोरी नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं नाबालिग किशोरी के न मिलने पर परेशान परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहें हैं। खबर लिखे जाने तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है। दूसरी तरफ किशोरी की तस्वीर शेयर करके उसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसे खोजा जा रहा है। फिल्हाल सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।













