जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र में स्थ्ति बरगुदर पुल में सई नदी के पानी में तेज बहाव के साथ एक लाश अज्ञात तैरती हुई नजर आने से हड़कंम मच गया है। पानी में लाश तैरती हुई लाश नजर आते ही पुल पर लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाश देखने में कई दिन पुरानी लग रही है। पानी के तेज बहाव में तैरती हुई लाश पर कौए बैठकर उसे नोचते हुए भी नजर आएं हैं। फिल्हाल उक्त लाश की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। यह लाश किसकी है इस बात का पता पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।










