जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में वृद्धा महिला ने शराब में कीटनाशक मिलाकर पीकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।
उक्त गांव निवासी अशोक कुमार सरोज की 70 वर्षीया पत्नी प्रेमा देवी रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटे हुए व्यक्ति की लाश देखकर घर वापस लौटीं और शराब की शीशी जिसमें शराब भरी हुई थी उसक ढक्कन खोलकर उसमें कीटनाशक मिला कर एक ही झटके में पी गई। शराब में कीटनाशक मिलाकर पीने से कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
उसकी हालत बिगड़ते हुए देखकर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचें जहां चिकित्सकों ने उसकी बिगड़ती हालत देखकर उसे भर्ती कर लिया जहां उसका उपचार चल रहा है। शराब में कीटनाशक “सलफास” का सेवन करने से उक्त महिला का मामला क्षेत्र में चर्चा बन गई है। चर्चा में कहा जाता है कि उक्त महिला शराब की काफी दिनों से आदी है और उसकी यह आदत पूरे क्षेत्र के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। दूसरी तरफ जिला अस्पताल में उक्त महिला जीवन और मृत्यू के बीच संघर्ष कर रही है।










