जौनपुर। सीईआईआर पोर्टल से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी हुए 201 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को वापस लौटाने का दावा किया है। इन मोबाइल फोन की किमत 45 लाख की बताई गई है।
यह कार्यवाही नोडल अधिकारी साइबर क्राइम अनन्त चन्द्रशेखर के निर्देशन में की गई है। पुलिस के अनुसार चोरी हुए यह मोबाइल फोन अलग अलग जिलों व राज्यों से बरामद किये गयें हैं। कुल मिलाकर अब तक 2239 मोबाइल जिनकी किमत करीब 4.35 करोड़ रूपये बरामद की जा चुकी है। पुलिस की इस बड़ी सफलता से अपने चोरी हुए मोबाइल फोन को पाकर मोबाइल स्वामियों के चहेरे पर खुशी देखी गई है। मौके पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।













