Advertisement

नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजूक

 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के खुदौली वन विहार के पास बुधवार की देर शाम बदमाशों ने जूता व्यवासायी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। खुटहन थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी 56 वर्षीय नितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू ने बदमाशों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद करके अपनी बाइक से घर जा रहें थें।‌ जब वह वन विहार के पास पहुंचे तो दो बाइक के साथ पहले से ही खड़े नकाबपोश चार बदमाशों ने उन पर हाकी डंडे से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शोरगुल मचाने पर बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गयें। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल जूता व्यवसायी को पीएचसी सोंधी ले जाया गया चिकित्सकों ने व्यवसायी की हालत को नाजूक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिल्हाल पुलिस बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News