Advertisement

चोरी की तीन मोटर साइकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

 

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चुराई गई चोरी की तीन बाइकों के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन और चौकी प्रभारी सिपाह आलोक त्रिपाठी रात्री में सहयोगी जवानों के साथ गस्त कर रहें थें तभी सूचना मिली कि चोरी की मोटर साइकिल बेचने के फिराक में एक व्यक्ति शाही ईदगाह के पास मौजूद है।

सूचना पर विश्वास करके चौकी प्रभारी सहयोगी जवानों के साथ पहुंचें और रामनैन निषाद निवासी पोखरियापुर थाना बक्शा को​ गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गई तीन मोटर साइकिल जिसमें एक मोटर साइकिल चौकी सरायपोख्ता क्षेत्र से चुराई गई थी अन्य दो मोटर साइकिल अलग अलग स्थानों से चुराई गई थी। अन्य स्थानों से चुराई गई मोटर साइकिल के बारे में पुलिस पता लगाने में जुट गई है। पकड़े गयें आरोपी का पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायलय भेज दिया है।

Amanki Shaan News