जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में सोते समय सांप के कांटने से वृद्ध की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
उक्त गांव निवासी पन्नालाल बिंद उम्र लगभग 60 वर्ष बुधवार की देर रात में अपने कमरे में चारपाई पर सोये हुए थें कि उसी दौरान उनकी चारपाई पर सांप चढ गया और उसने उन्हें डस लिया। सांप के डसते ही पन्नेलाल ने जानकारी परिजनों को दी। बेहोशी आने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गयें जहां डॉक्टरों ने हालत नाजूक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।










