जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में सोते समय सांप के कांटने से एक अधेड़ व्यक्ति अचेते हो गया है। हालत गंभीर होने पर अधेड़ को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
इसी गांव निवासी पन्नालाल बिंद उम्र 40 वर्ष गुरूवार की भोर में अपने कमरे में सोये हुए थें कि उसी दौरान कहीं से आए सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के कांटते ही पन्नेलाल ने जानकारी परिजनों को दी। बेहोशी आने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गयें जहां डॉक्टरों ने हालत नाजूक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अब भी अधेड़ की हालत नाजूक बनी हुई है।










