Advertisement

गांधी जयंती पर विनीत सेठ ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं

 

जौनपुर। शहरी इलाके की प्रसिद्ध फर्म गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के संचालक विनीत कुमार सेठ ने समस्त जनपदवासियों को 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है। विनीत सेठ ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर उनके सत्य, अहिंसा और सादगी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है। इस दिन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को याद किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र इस दिन को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाता है। इस अवसर पर पूरे भारत देश में श्रद्धांजलि सभाएं, प्रार्थना और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाते हैं।

Amanki Shaan News